विश्व पर्यावरण दिवस पर आज पुलिस लाइन पहुंची…

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज पुलिस लाइन पहुंची…

फर्रुखाबाद/ उत्तर प्रदेश:- विश्व पर्यावरण दिवस पर आज पुलिस लाइन पहुंची एसपी डाॅ. अनिल मिश्र की धर्मपत्नी व चिकित्सक बिटिया ने वामा सारथी यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में संयुक्त रूप से वामा सारथी नर्सरी का उद्घाटन कर यहां वृक्षारोपण किया। पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया।
बतौर मुख्य अतिथि नीरांजना मिश्रा ने यहां पुलिस कर्मियों को बताया कि वृक्षों से जीवन मिलता है। वृक्ष जीवन्त हैं। वह हमें आॅक्सीजन के साथ सुखमय माहौल भी देते हैं। जीवन को आनन्दित रखने में वृक्ष हमारा भरपूर सहयोग करते हैं।
उनकी बेटी चिकित्सक ज्योति मिश्रा ने पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए कहा कि लगातार पिघलते ग्लेशियर आने वाले समय में वैश्विक समस्या बन सकते हैं। जिन्हें रोकने में वृक्ष महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं आज वृक्षों के निरन्तर कटान से हम बड़ी समस्या की ओर अग्रसर हो चले हैं। हमें आने वाली पीढ़ी के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अभी से सचेत होना पड़ेगा।
डाॅ. ज्योति ने आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें जिससे कि आॅक्सीजन की मात्रा वायुमण्डल को शु( करने में बढ़ी मिले और हम बीमारियों की चपेट से दूर हों। उन्होंने बताया कि पर्यावरण में असंतुलन और कार्बन आॅक्साइड की अधिकता से हमारी नई पीढ़ी काल के गाल में समाने की ओर है। आज पर्यावरण विषैला होने के कारण हम कैंसर, अस्थमा जैसी बीमारियों से जूझते जा रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में पर्यावरण बिगड़ने से हमें बीमारियों का सर्वाधित सामना करना पड़ा। मृत्युदर में बढ़ोत्तरी आई वहीं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका व्यापक असर पड़ा। इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…