भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. सुनील बंसल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. सुनील बंसल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण…

लखनऊ 5 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. सुनील बंसल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करके सस्य श्यामला धरती के लिए पर्यावरण संरक्षण व सवंर्धन का संदेश दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने आवास पर वृक्षारोपण करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति अनादिकाल से प्रकृति की उपासना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को स्वयं में समाहित किए हुए है। हमें अपने संास्कृतिक संस्कारों को आत्मसात करते हुए पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवन शैली में धारण करने की आवश्यकता है। आइए वृक्ष लगाए-धरा बचाएंे और विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन व विकास का संकल्प ले।
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्टी के राज्य मुख्यालय में वृक्षारोपण करने के बाद कहा कि पर्यावरण असंतुलन ही विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। विश्व रक्षा के लिए, अपने अपनों की जीवन रक्षा व स्वयं के जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण की रक्षा आवश्यक है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति उपासना भारतीय संस्कृति के मूल में है। भाजपा ने पहले भी वृक्षारोपण व स्वच्छता के अभियान चलाकर अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। पार्टी आगे भी पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सहित अन्य अभियान चलाकर जनजागरण करेगी।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक व गोविन्द नारायण शुक्ला ने भी वृक्षारोपण किया।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…