विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री कृष्णा फाउंडेशन परिवार ने लगाये सैकड़ों वृक्ष…

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री कृष्णा फाउंडेशन परिवार ने लगाये सैकड़ों वृक्ष…

श्री कृष्णा फाउंडेशन(समाज सेवी संस्था) के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस पर अलग अलग जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया है। संस्था के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सोनी ने कहा कि महामारी के इस दौर में संस्था के पदाधिकारीयों ने खाद डाल कर अलग अलग प्रजातियों के पौधे लगाये। श्री सोनी ने बताया कि देश मे खेतों को खत्म करके लोग प्रापर्टी का काम कर रहे है यदि ऐसा चलता रहा तो देश मे कहीं भी हरयाली नही मिलेगी। पेड़ों की कटान पर रोक लगाने से देश को हरियाली एवं शुद्ध आक्सीजन मिल सकेगी। सभी से निवेदन है कि हर नागरिक यदि एक पेड़ लगाता है तो हमे हरियाली एवं शुद्ध वातावरण मिलेगा जिससे जीवन और सुगंधित हो जाएगा। संस्था द्वारा “सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम” के आधार पर एक विशाल अभियान चलाया जाएगा जिसमे देश मे 50 हज़ार पेड़ लगाने की लोगों को शपथ दिलाएगी। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी, सचिव शिवम सोनी, उपाध्यक्ष शशांक सोनी,शिव सिंह,भानुप्रसाद प्रभात रंजन गुप्ता,विकास दीप सिंह एवं शिवम गुप्ता,दीपक जैसवाल,आयूष यादव शामिल रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…