हत्या की घटना का अनावरण पुलिस कार्यवाही में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लूट की सरकारी पिस्टल मय कारतूस हत्या में प्रयुक्त 01 आला कत्ल बलकटी मृतका का मोबाइल फोन, फावड़ा आदि बरामद…

हत्या की घटना का अनावरण पुलिस कार्यवाही में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लूट की सरकारी पिस्टल मय कारतूस हत्या में प्रयुक्त 01 आला कत्ल बलकटी मृतका का मोबाइल फोन, फावड़ा आदि बरामद…

जनपद मेरठ/थाना दौराला दिनांक 02.06.2020 को थाना दौराला व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना दौराला पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही हेतु ले जा रहे थे, अमन शिवाय टोल प्लाजा के पास अभियुक्त शाकेब शिवाय टोल प्लाजा के पास लघुशंका करने हेतु गाड़ी से उतरा और आरक्षी सुधीर मलिक को धक्का देकर उनकी पिस्टल छीनने लगा। इस दौरान आरक्षी सुधीर मलिक अभियुक्त को पकड़ने लगा तो अभियुक्त ने आरक्षी सुधीर मलिक पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गये। क्षेत्राधिकारी दौराला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त शाकेब घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट की सरकारी पिस्टल मय कारतूस हत्या में प्रयुक्त 01 आला कत्ल बलकटी, मृतका का मोबाइल फोन, फावड़ा आदि बरामद हुये।

उल्लेखनीय है दिनांक 14.06.2019 को ग्राम लोहिया गांव थाना दौराला में युवती की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध में थाना दौराला पर मु0अ0सं0 251/2019 धारा 302/201/147/148/149 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।

पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने उक्त हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया।

इस संबंध में थाना दौराला पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-शाकेब निवासी ग्राम लोहिया थाना दौराला जनपद मेरठ।

2-मुस्सरत निवासी ग्राम लोहिया थाना दौराला जनपद मेरठ।

3-मुस्तकीम निवासी ग्राम लोहिया थाना दौराला जनपद मेरठ।

4-रेशमा निवासी ग्राम लोहिया थाना दौराला जनपद मेरठ।

5-इस्मत निवासी ग्राम लोहिया थाना दौराला जनपद मेरठ।

6-अयान निवासी ग्राम लोहिया थाना दौराला जनपद मेरठ।

बरामदगी

1- लूट की सरकारी पिस्टल मय कारतूस।

2-हत्या में प्रयुक्त 01 आला कत्ल बलकटी, मृतका का मोबाइल, फावड़ा आदि।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…