प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निघासन में मिनी पी0आई0सी0यू0 की स्थापना हेतु शासन द्वारा कुल धनराशि 21.21 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई…

प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निघासन में मिनी पी0आई0सी0यू0 की स्थापना हेतु शासन द्वारा कुल धनराशि 21.21 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई…

लखनऊ 1 जून। प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निघासन में मिनी पी0आई0सी0यू0 की स्थापना हेतु शासन द्वारा कुल धनराशि 21.21 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृत धनराशि की 50 प्रतिशत धनराशि रु0 10.60 लाख को अवमुक्त करने की मंजूरी दी गई है।
यह जानकारी देते हुए विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री शत्रुन्जय कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि ैिनर्माण कार्य के लिए उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। यह कार्य निर्विवाद रूप से नियमानुसार भूमि उपलब्ध होने पर ही प्रारम्भ किया जायेगा तथा विभागाध्यक्ष निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप करवाना सुनिश्चित करवायेंगे। –  डा0 सीमा गुप्ता

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…