पुलिस कार्यवाही में 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस बरामद…

पुलिस कार्यवाही में 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस बरामद…

लखनऊ 31 मई। जनपद मेरठ/थाना सरधना दिनांक 30.05.2020 की रात्रि थाना सरधना पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सलावा चैकी क्षेत्र के जंगल में बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त इमरान घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना सरधना से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना सरधना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-इमरान निवासी कैली थाना दौराला मेरठ।
बरामदगी
1-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस बरामद

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…