गोवर्धन के आन्यौर प्राकट्य स्थल गिरिराज जी को लगाया छप्पन भोग…

गोवर्धन के आन्यौर प्राकट्य स्थल गिरिराज जी को लगाया छप्पन भोग…

कोरोना बीमारी को दूर करने के लिए गिरिराज जी का विशेष अभिषेक कर भोग लगाया…

सेवायतों द्वारा सोशल डिस्टेंस के साथ की जा रही विशेष आराधना…

गोवर्धन/मथुरा विश्वव्यापी कोरोना जैसी बीमारी को दूर करने के लिए आन्यौर प्राकट्य स्थल गिरिराज जी का संत कन्हैया बाबा सानिध्यता में विशेष अभिषेक कर भोग लगाया।इस अवसर पर हरिदास सोमदत्त दीक्षित जी महाराज ने बताया कि गोवर्धन नाथ से प्रार्थना की गई है कि प्रभु आपसे भक्त दूर नहीं रह सकते हैं। अब जल्दी से जल्दी इस बीमारी को दूर करने का कष्ट करें। प्रत्येक महीने लाखों की संख्या में गिरिराज जी की परिक्रमा करने वाले भक्तों को यहां आने का इंतजार है। ब्रजवासी अपने-अपने घरों व मंदिरों में रहकर पूरे विश्व की रक्षा करने की प्रार्थना अपने रासबिहारी भगवान से करने में लगे हैं। उनकी सेवा के भाव में दूध-दही, मक्खन, शीतल चंदन के लेप के साथ विशेष अभिषेक करने के बाद ठंडी तासीर का भोग लगाया। इस अवसर पर बलदेव मिश्रा, अमित गोस्वामी, नंदकिशोर मुखिया, राजेश मुखिया, किशोरी शरण आदि थे।
संवाददाता अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…