राधास्वामी में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में दहशत…

राधास्वामी में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में दहशत…

मोहनलालगंज/लखनऊ: मोहनलालगंज में स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में 3 लोगों की कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन की लापरवाही से राधास्वामी के सेवादारों के साथ ही क्वॉरेंटाइन के लिए रखे गए अन्य लोगों के चेहरे पर कोरोना का डर साफ दिखाई दे रहा था। मोहन लालगंज के राधास्वामी स्थित सत्संग ब्यास में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रविवार शाम महाराष्ट्र के मुंबई से लौटे 53 प्रवासी कामगारों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। वहीं मुंबई से लौटते वक्त लखनऊ में पहुंचने के बाद इन कामगारों का आलमबाग में कोरोना टेस्ट कराने के लिए इन सभी का सैंपल लिया गया था। उनमे से तीन लोगो की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पोसिटिव आ गयी। तीन कामगारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन तीनो कोरोना पोसिटिव कामगारों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।वही अन्य सभी कामगारों को वापस उनके घर भेजने का काम प्रशासन कर रहा है। वहीं तीन कामगारों की कोरोनावायरस रिपोर्ट के पॉजिटिव होने की जानकारी होने पर क्वॉरेंटाइन सेंटर में सेवादारों के साथ ही क्वॉरेंटाइन के लिए रखे गए अन्य लोगों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। जबकि वहीं पर ड्यूटी दे रहे अन्य प्रशासन के लोगों के चेहरे पर भी साफ साफ डर दिखाई दे रहा था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आनन-फानन में राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर को सैनिटाइज करवा दिया गया।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…