ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के तत्वावधान में विगत…

ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के तत्वावधान में विगत…

7 वर्षों से अनवरत् चल रहे निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया गया…

मण्डल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अवस्थी एवं अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा…

भूखे को अन्न प्यासे को पानी संस्था का मूल मंत्र…

रायबरेली/उत्तर प्रदेश:- ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल, सुपरमार्केट रायबरेली के तत्वावधान में विगत 7 वर्षों से अनवरत् चल रहे निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया गया।मण्डल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अवस्थी एवं अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा भूखे को अन्न प्यासे को पानी संस्था का मूल मंत्र है।वर्तमान महामारी में प्रभावित हुए असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों को यह संस्था अनवरत भोजन,मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान कर रही है। मंडल कोषाध्यक्ष श्री जगदीश चेनानी एवं संरक्षक महेंद्र अग्रवाल ने संस्था के इस कार्य को अनवरत चालू रखने का व्रत लेते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए संस्था के पदाधिकारी सदैव तत्पर रहते हैं। इस मौके पर सेवादार राजेश अग्रवाल रत्नेश गुप्ता स०कमलजीत सिंह, राजू अग्रवाल,दिलीप मौजूद रहे।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…