लॉक डाउन के बाद से ही चल रही है जानवरों की सेवा कृषि मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा…

लॉक डाउन के बाद से ही चल रही है जानवरों की सेवा कृषि मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा…

मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के महानगर मथुरा में अपनी मुहिम चलाई लॉक डाउन के बाद जानवरों को खाना ना मिलने के कारण बंदरों और गाय व अन्य जानवरों की हालत बहुत खराब है l इसी का संज्ञान लेते हुए पिछले काफी दिनों से लगातार प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा के संयोजन में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की टीम कैंट रेलवे, भूतेश्वर, डीग गेट चौराहा होते हुए गोकुल रेस्टोरेंट तक अभियान हर रोज चलाया जा रहा है l बंदरों के साथ गाय और नंदी बाबा के लिए भोजन के रूप में भीगेे हुए टमाटर ,चने केले ,और हरे खीरे के साथ हरी सब्जियां लेकर पहुंचे l कई दिनों से भूखे बंदर वा अन्य जानवर भोजन को देखकर प्रफुल्लित होते हुए मनपसंद भोजन ले रहे है l इस अवसर पर समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी लोगों से आह्वान किया लॉक डाउन के समय मनुष्य के साथ जानवर भी परेशान है इसलिए मनुष्य मनुष्यों की मदद कर रहा है इस सब चक्कर में हम अपने जानवरों को भूल गया है आज जानवर भी हमारे भूखे हैं मनुष्यों के साथ जानवरों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए l कृषि मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा आज के समय में हर कोई अपने लिए परेशान है लेकिन इस समय ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति बहुत सराहनीय कार्य कर रही है उसके लिए पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी साथ ही सभी लोगों से जानवरों की सेवा करने की अपील करते हुए समिति के साथ जगह-जगह जानवरों की सेवा की l प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा ने का हमारी समिति समय-समय पर लॉक डाउन के समय जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था करते आ रही है आज हम लोगों ने जानवरों के भोजन की व्यवस्था की है और यह लगातार चलती रहेगी l मुख्य प्रदेश महासचिव मनीष दयाल ने कहा लॉग डाउन के समय हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने साथ साथ जानवरों का भी ध्यान रखें इसके चलते हम लोग भी अपने आसपास जानवरों का ख्याल रखें की वह भी भूखे है। इस अवसर पर मोहन श्याम शर्मा, सत्यदेव शर्मा बृजेश शर्मा ,रवि चौधरी, जितेंद्र अरोरा ,चंद्र मोहन दीक्षित ,राजू चौहान , वीरेंद्र चौधरी,धीरज शर्मा,गौरव बर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित मोहन श्याम शर्मा, मनीष दयाल,बृजेश शर्मा सत्यदेव शर्मा व अन्य बंदरों को भोजन करवाते हुए

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…