समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 तक…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 तक…

सबको घर देने का वादा करने वाले सत्ताधारी आज बेघर भटकते भूखे-प्यासे लोगों को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रहे…

लखनऊ 11 मई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 तक सबको घर देने का वादा करने वाले सत्ताधारी आज बेघर भटकते भूखे-प्यासे लोगों को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रहे हैं। इतिहास गवाह रहा है, सड़कों पर उतरी जनता ने सर्वशक्तिमान होने का दम्भ-भ्रम रखने वाले एक से एक बड़ों को पैदल कर दिया है।
जिस प्रकार आत्मप्रशंसा में मगन सरकार अतिकेन्द्रित ढुलमुल फैसलों की वजह से व्यवस्था करने में असफल रही है, उसका खामियाजा जनता भुगत रही है। यदि सरकार रोजगार और खाने का प्रबंध कर दे तो कोरोना को सरकार नहीं जनता हरा देगी।
सरकारी दावों के बावजूद झांसी, ललितपुर, मथुरा समेत कई सीमावर्ती क्षेत्रों से मजदूर अभी भी फंसे है। प्रदेश में मजदूरों की सुरक्षा भगवान के भरोसे है। ललितपुर में तिपहिया गाड़ी पलटने से 10 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर महाराष्ट्र से जौनपुर और प्रतापगढ़ लौट रहे थे। विगत डेढ माह में दूसरे राज्यों से लौटने वाले सैकड़ों कामगारों एवं श्रमिकों की दुखद मौत हो चुकी है।
जो ट्रेनें भाजपाराज में चलने जा रही है, सब एसी कोच हैं। किराया भी राजधानी के बराबर है। इन ट्रेनों में जनरल या स्लीपर के डिब्बे नहीं होंगे। इन सुविधाओं का लाभ सम्पन्न वर्ग ही ले रहा है।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…