कोरोना प्रकोप से देश में राष्ट्रव्यापी लाॅक डाउन को प्रभावी रखने में अपने कर्तव्यों के प्रति सजग…

कोरोना प्रकोप से देश में राष्ट्रव्यापी लाॅक डाउन को प्रभावी रखने में अपने कर्तव्यों के प्रति सजग…

फर्रुखाबाद/ उत्तर प्रदेश:- कोरोना प्रकोप से देश में राष्ट्रव्यापी लाॅक डाउन को प्रभावी रखने में अपने कर्तव्यों के प्रति सजग खाकी के जाबांज कोरोना यो(ाओं को आज पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र ने योग के गुर सिखाये। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव करने में योग का व्यापक योगदान है। आदि अनंत काल से हमारी संस्कृति योग पर टिकी है। योग और अध्यात्म दर्शन से हम बड़ी-बड़ी विपदाओं से निपटने में सक्षम रहे हैं।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सोाश्ल डिस्टेंसिंग प्रोटोकाल का पालन करते हुए आज योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र ने संकट की घड़ी में अपनी डयूटी पर तटस्थ जाबांज पुलिसकर्मियों को येाग का महत्व बताते हुए उन्हें योग शिक्षा से आच्छादित किया। उन्होंने पुलिस कर्मिर्योें को जनता संग मैत्री भाव के साथ पेश आने की नसीहत दी। कहा कि मुस्कान और मदद ये दो ऐसे इत्र हैं जिन्हें जितना आप दूसरों पर छिड़केंगे उतना ही सुगन्धित आप स्वयं होंगे।
उन्होंने संकट के इस काल में योग की शरण लेने की जरूरत बताई है। कहा कि योग से जहां हमारी आत्मशक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है वहीं हम ईश्वर के सान्निध्य को भी प्राप्त करते हैं। वैदिक काल से हमारे देश के ब्रह्मषि और )षि-मुनि योग का वरण कर परमात्मा को प्राप्त करने में सफल हुये हैं। हमारे देश की इस वैदिक सभ्यता का आज पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। योग सभी बीमारियों को नष्ट करता है। योग से हमारे मन, बु(ि स्थिर होती है और हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए धर्म की रक्षा करने में सफल होते हैं।

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…