जनवरी-अक्टूबर 2023 में चाय का निर्यात 1.65 प्रतिशत घटकर 18.2.69 करोड़ किलोग्राम रहा…

जनवरी-अक्टूबर 2023 में चाय का निर्यात 1.65 प्रतिशत घटकर 18.2.69 करोड़ किलोग्राम रहा…

कोलकाता, 16 जनवरी। जनवरी-अक्टूबर 2023 में देश से चाय का निर्यात 1.65 प्रतिशत घटकर 18.269 करोड़ किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले कैलेंडर की समान अवधि में यह 18.575 करोड़ किलोग्राम था।

टी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2023 के पहले 10 महीनों में उत्तर भारत से निर्यात सालाना आधार पर 4.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11.033 करोड़ किलोग्राम रहा। इसी तरह जनवरी से अक्टूबर 2023 के दौरान दक्षिण भारत से निर्यात 3.25 प्रतिशत बढ़कर 7.236 करोड़ किलोग्राम हो गया, जो 2022 की समान अवधि में यह 7.008 करोड़ किलोग्राम था।

कैलेंडर वर्ष 2022 में चाय का निर्यात सालाना आधार पर 17.57 प्रतिशत बढ़कर 23.108 करोड़ किलोग्राम था। 2021 में निर्यात 19.654 करोड़ किलोग्राम रहा था। चाय उद्योग के सूत्रों ने बताया निर्यात परिदृश्य गंभीर बना हुआ है क्योंकि ईरान के साथ भुगतान की समस्या के कारण वहां होने वाला निर्यात खतरे में है।

ईरान परंपरागत रूप से भारत के चाय निर्यात का 20 प्रतिशत आयात करता है, लेकिन वह अब करीब शून्य हो गया है। सूत्रों ने बताया कि ”ऐसी स्थिति में संयुक्त अरब अमीरात जैसे नए बाजारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जो सीआईएस ब्लॉक के बाद पहले से ही दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया है।”

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…