जापान: भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हुयी…

जापान: भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हुयी…

टोक्यो, 03 जनवरी । जापान के इशिकावा प्रान्त में आये शक्तिशाली भूकंप में बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गयी।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, मध्य जापान और उसके आसपास के क्षेत्र में कई शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। यहां स्थानीय समयानुसार आज सुबह करीब 10:54 बजे नोटो प्रायद्वीप में आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गयी।
इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप पर करीब 10 किमी की गहराई में सोमवार को तेज भूकंप के कई झटके महसूस किये गये। इनमें से एक प्रारंभिक तीव्रता 7.6 थी।
जेएमए ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है। जेएमए ने भूकंप के बाद जापान सागर के किनारे सुनामी की सभी सलाह हटा ली है, लेकिन मौसम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सप्ताह में, खासकर अगले दो से तीन दिनों में फिर से तेज झटके आ सकते हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…