सुपरस्टार राम चरण ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की…

सुपरस्टार राम चरण ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की…

मुंबई, 23 दिसंबर। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता रामचरण साउथ तक ही सीमित नहीं हैं। बॉलीवुड भी उनका फैन है। वह जहां भी जाते हैं, उनपर लोगों का प्यार बरसता है। फिलहाल रामचरण मुंबई में हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनकी मुलाकात हुई। इस मुलाकात में उनकी पत्नी उपासना भी साथ थीं।

इस जुड़ी तस्वीरें मुख्यमंत्री शिंदे के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राम और उपासना का स्वागत भगवान गणेश की प्रतिमा और गुलदस्ते से किया। साथ ही फिल्म क्षेत्र समेत विभिन्न विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई। इस अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और उनकी पत्नी वृषाली श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे।

हाल ही में रामचरण अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। महालक्ष्मी मंदिर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुए थे। इस वीडियो में रामचरण और उनकी पत्नी उपासना, देवी के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

रामचरण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो किया था। अब रामचरण जल्द ही फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगे। रामचरण के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के भी रामचरण के साथ तेलुगु डेब्यू करने की अफवाह है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…