भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सचिव नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार इकबाल चौधरी…

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सचिव नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार इकबाल चौधरी…

नोएडा, । भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने 10 राज्यों के प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। मोर्चा द्वारा उत्तर प्रदेश में पदाधिकारियो की नियुक्ति कर दी है। देश भर में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रथम फेज में 11 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा चुकी है और सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपने प्रदेश में कोर कमेटी का गठन कर अपना कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी देते हुए भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता चंद्रकांत त्यागी ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार इकबाल चौधरी को राष्ट्रीय मीडिया सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन को साल 2023 के अंत तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

जुलाई से शुरू होंगे कार्यक्रम
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता चंद्रकांत त्यागी ने कहा कि जुलाई माह से मोर्चा की ओर से कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएंगे। पहले फेज में हम देश भर के स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच में जाकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे। इसके लिए रणनीति तैयार की जा चुकी है। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा का कोरोना काल के दौरान संगठन आगे बढ़ नहीं सका था। सभी पदाधिकारी मिलकर देशभर में संगठन को सशक्त करने में लगे हुए हैं।‌

संगठन को लेकर रणनीति तैयार : इकबाल चौधरी
वरिष्ठ पत्रकार इकबाल चौधरी ने बताया कि अगस्त महीने में उत्तर प्रदेश में मोर्चा की ओर से एक रथ यात्रा निकाली जाएगी। नई दिल्ली एनसीआर से चलकर कानपुर समेत कई जिलों तक भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है। इसके लिए रणनीति तैयार की जा चुकी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…