नोएडा में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में महिला घायल…

नोएडा में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में महिला घायल…

नोएडा (उप्र), 12 मई। जारचा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो लोगों के बीच आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जारचा थाना क्षेत्र के कलोदा गांव में आकिल और फिरोज के बीच दुकान खोलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आकुल ने फिरोज के ऊपर गोली चला दी। लेकिन गोली फिरोज को न लगकर अंजुम नामक महिला को लग गई।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…