बिरला ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया…

बिरला ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया…

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री बिरला ने श्री बादल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक संदेश में कहा, ‘पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की खबर से दुखी हूं। उन्होंने जीवन भर आम लोगों और किसानों के हित में संघर्ष किया।’

उन्होंने कहा कि श्री बादल ने देश, प्रदेश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन भारतीय राजनीति में एक युग का अंत है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…