ओडिशा के जवान देवाशीष विश्वाल व अन्य जवानों के बलिदान पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दुःख व्यक्त किया…

ओडिशा के जवान देवाशीष विश्वाल व अन्य जवानों के बलिदान पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दुःख व्यक्त किया…

भुवनेश्वर, 21 अप्रैल। ओडिशा के जवान देवाशीष बिश्वाल व अन्य जवानों के पुंछ में आतंकवादी हमले में बलिदान होने पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दुःख व्यक्त किया है।

प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में ओडिशा के पुरी जिले के साक्षीगोपाल इलाके के निवासी जवान देवाशीष बिश्वाल व अन्य जवानों के वीर गति को प्राप्त होने का समाचार सुन कर दुःखी व आहत हूं। वीर जवानों का बलिदान कदापि व्यर्थ नहीं जाएगा। अमर आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ साथ उनके परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ परिवार वर्ग को असीम धैर्य व साहस प्रदान करें।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…