पुलिस के लिए पहेली बना महिला की गर्दन में लगा चाकू…

पुलिस के लिए पहेली बना महिला की गर्दन में लगा चाकू…

दादरी, । ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के गोल चक्कर पर लहूलुहान हालत में मिली महिला को किसने गर्दन में चाकू मारा, यह पुलिस के लिए पहली बना हुआ है। महिला अभी भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गत 9 अप्रैल को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ऑटो चालक को एक महिला लहूलुहान हालत में गंभीर अवस्था में पड़ी हुई मिली महिला के हाथ और गले पर धारदार हथियार के वार के निशान थे। ऑटो चालक अरशद ने महिला को दादरी के अशोक अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल महिला का नाम सुनीता है और वह मदनगिरी दिल्ली की रहने वाली है। सुनीता 2 दिन पूर्व भी अपने देवर के साथ दादरी में रहने के लिए आई थी। सुनीता पर जानलेवा हमला किसने किया इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि गर्दन पर गहरा घाव होने की वजह से सुनीता बोलने की स्थिति में नहीं है। इस संबंध में सुनीता अथवा उसके परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। महिला के ठीक होने पर पुलिस उसके बयान लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…