यमुना नदी में महिला का हत्या कर फेंका गया शव…

ग्रेटर नोएडा, 06 अप्रैल । जेवर थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान पत्नी की गला दबा कर हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंकने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीन दिन तक यमुना नदी में शव तलाशने का काम किया। वीरवार को पुलिस ने यमुना नदी से हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया।
थाना जेवर प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव ग्राम भगवंतपुर छातांगा निवासी सरवन ने अपनी पत्नी उषा की 2 अप्रैल की रात को अपने साथी संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर अपने साथी गोवर्धन के साथ मिलकर एक टाट के बोरे में लपेटकर यमुना नदी में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद, थाने में आकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। अगले दिन पुलिस ने शक होने पर उसे पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया है। पिछले3 दिन से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी थी। वीरवार शाम को महिला का शव पुलिस ने नदी से बरामद कर लिया गया।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…