निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी पर किन्नरों का शिव तांडव…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी पर किन्नरों का शिव तांडव…

वाराणसी/उत्तर प्रदेश:। निर्भया केस में फांसी में देरी होने पर किन्नर समाज में गुस्सा है। उनका कहना है कि इससे दोषियों का मनोबल बढ़ेगा। बलिया की किन्नर अनुष्का ने दोषियों की फांसी में देरी होने पर नाराज होकर शहर के एक शिव मंदिर में शिव तांडव भी किया। जिले के किन्नर समाज ने भी गुस्से का इजहार किया है। निर्भया के गुनहगारों को फांसी दो, देश की बेटी रो रही है, न्याय में देरी हो रही है, आदि तख्तियां लेकर किन्नर शहर के मालगोदाम तिराहा के पास स्थित एक शिव मंदिर पर पहुंचे। वहां करीब 40 मिनट तक अनुष्का ने अपने कुछ साथियों के साथ बकायदा शिव तांडव किया। हे शिव गुरु प्रार्थना सुनो, निर्भया को न्याय दो… गीत पर नृत्य करते हुए प्रार्थना की। इस दौरान अनुष्का ने कहा कि जो दोषी हैं, उन्हें सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे मन में बहुत गुस्सा है। इसलिए हमने रुद्र तांडव किया। इसके जरिए भगवान शंकर से प्रार्थना की कि निर्भया के दोषियों को सजा मिले। साथ ही ऐसा गुनाह किसी के साथ न हो। अनुष्का ने आरोपितों के वकीलों के प्रति भी आक्रोश जताया। अनुष्का के साथ संजू, अनिल व उत्तम किन्नर भी थे।

हिन्द वतन की रिपोर्ट…