ओबीसी के नेतृत्व में बनेगा राष्ट्रीय पोलित ब्यूरो : हेमंत पाटिल…

ओबीसी के नेतृत्व में बनेगा राष्ट्रीय पोलित ब्यूरो : हेमंत पाटिल…

मुंबई,। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने मंगलवार को यहां कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी ओबीसी की है, इसलिए वंचितों, शोषितों, दलितों और हाशिए पर रखे गए लोगों को राजनीतिक मंच प्रदान करने के लिए एक राष्ट्रीय पोलित ब्यूरो बनाया जाएगा।
श्री पाटिल ने कहा कि यह राजनीतिक आंदोलन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नेताओं को एक साथ लाकर मंच पर खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के पोलित ब्यूरो में अध्यक्ष की अवधारणा मौजूद नहीं होगी। एक बार जब सभी ओबीसी संगठन एक मंच पर होंगे, तब बहुजन समाज पार्टी सहित अल्पसंख्यक और अन्य संगठन एक साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि इस पोलित ब्यूरो में पूंजीवाद और संघवाद से प्रेरित मुनाफाखोर पार्टियों के लिए कोई जगह नहीं होगी।
श्री पाटिल ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये वर्ग अन्य लोगों की तरह संगठनात्मक ढांचे में घुसकर संगठन को नष्ट करने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि 1977 में केंद्र में सत्ता में आई जनता सरकार में ओबीसी का बड़ा हाथ था। हालाँकि, समन्वय की कमी के कारण, उन्होंने राजनीतिक अवसरों को खो दिया।
श्री पाटिल ने कहा कि उस समय सभी दलों के ओबीसी नेता अगर एक साथ मिलकर जनता पार्टी के पक्ष में खड़े होते, तो जनसंघ की सरकार भंग नहीं होती और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना नहीं होती। श्री पाटिल ने कहा कि सभी ओबीसी नेता शासक बन गए हैं और क्षेत्रीय राज्य में सत्ता का सुख भोग रहे हैं, लेकिन ओबीसी के कार्यकर्ता अभी भी किसी भी लाभ से वंचित हैं। उन्होंने ओबीसी कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक अवसर से अबकी बार न चूकने की अपील की।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…