मेघालय के 60, नागालैंड के 20 प्रत्याशी घोषित किये भाजपा ने…

मेघालय के 60, नागालैंड के 20 प्रत्याशी घोषित किये भाजपा ने…

नई दिल्ली, 02 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेघालय एवं नागालैंड की विधानसभाओं के चुनाव के लिए आज अपने कुल 80 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल शाम यहां हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गयी।
भाजपा ने मेघालय की सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारें हैं जबकि नागालैंड विधानसभा की 60 सीटों में से 20 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये हैं। मेघालय के 60 उम्मीदवारों में छह महिलाएं हैं। जबकि नागालैंड के 20 उम्मीदवारों में एक महिला है।
नागालैंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग को अलॉन्गताकी (सु.) सीट से टिकट दिया गया है। मेघालय भाजपा के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी को पश्चिम शिलॉन्ग से प्रत्याशी बनाया गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…