मुलायम, जाकिर को पद्म विभूषण तथा बिरला और वाणी जयराम को पद्म भूषण…
नई दिल्ली, 26 जनवरी। शरीर में पानी की कमी होने पर दिये जाने वाले घोल ओआरएस की खोज करने वाले डा दिलीप महलानाबिस (मरणोपरांत), जाने माने तबला वादक जाकिर हुसैन और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सहित छह हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। पद्म विभूषण से सम्मानित की जाने वाली अन्य हस्तियों में गुजरात के वास्तुविद बालकृष्ण दोषी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा और वैज्ञानिक श्रीनिवास वर्द्धन शामिल हैं।
उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, साहित्यकार एस एल भ्यारप्पा, वैज्ञानिक दीपक धर के साथ साथ कला के क्षेत्र में वाणी जयराम और सुमन कल्याणपुर को भी पद्म भूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सामाजिक कार्य के लिए सुधा मूर्ति तथा अध्यात्म के क्षेत्र में कमलेश डी पटेल को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर पांडे, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन, वैज्ञानिक डा महेन्द्र पाल और चिकित्सा के क्षेत्र डा नलिनी पार्थसारथी सहित 91 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
कुल 106 हस्तियों में से 19 महिला और दो विदेशी या प्रवासी श्रेणी के हैं। इस बार सात हस्तियों को मरणोपरांत इन पुरस्कारों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रपति कला, समाजिक कार्य, लोक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और लोक सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हर वर्ष मार्च तथा अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करते हैं।
देश के 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज घोषित पद्म पुरस्कार से सम्मानित की जाने वाली हस्तियों की सूची इस प्रकार से है :-
पद्म विभूषण :
- बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत), वास्तुकला, गुजरात
- ज़ाकिर हुसैन, कला, महाराष्ट्र
- एस एम कृष्णा, जनसेवा, कर्नाटक
- दिलीप महालानाविस (मरणोपरांत), चिकित्सा, पश्चिम बंगाल
- श्रीनिवास वर्धन, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, संयुक्त राज्य अमेरिका
- मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत), जनसेवा, उत्तर प्रदेश
पद्म भूषण: - एस एल भीरप्पा, साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक
- कुमार मंगलम बिड़ला, व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र
- दीपक धर, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, महाराष्ट्र
- वाणी जयराम, कला, तमिलनाडु
- स्वामी चिन्ना जीयर, अध्यात्म, तेलंगाना
- सुमन कल्याणपुर, कला, महाराष्ट्र
- कपिल कपूर, साहित्य एवं शिक्षा, दिल्ली
- सुधा मूर्ति, समाज सेवा, कर्नाटक
- कमलेश डी पटेल, अध्यात्म, तेलंगाना
पद्म श्री: - डॉ सुकमा आचार्य, अध्यात्म, हरियाणा
- जोधाबाई बैगा, कला, मध्यप्रदेश
- प्रेमजीत बरिया, कला, दादरा नगर हवेली तथा दमन दीव
- ऊषा बरले, कला, छत्तीसगढ़
- मुनीश्वर चंददावर, चिकित्सा, मध्यप्रदेश
- हेमंत चौहान, कला, गुजरात
- भानुभाई चितारा, कला, गुजरात
- हेमप्रभा चुटिया, कला, असम
- नरेन्द्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत) जनसेवा, त्रिपुरा
- सुभद्रा देवी, कला, बिहार
- खादर वल्ली दुदेकुला, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, कर्नाटक
- हेमचंद्र गोस्वामी, कला, असम
- प्रीतिकना गोस्वामी, कला, पश्चिम बंगाल
- राधाचरण गुप्ता, साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश
- मोदादुगु विजय गुप्ता, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, तेलंगाना
- अहमद हुसैन एवं मोहम्मद हुसैन बंधु, कला, राजस्थान
- दिलशाद हुसैन, कला, उत्तर प्रदेश
- भीखू रामजी इदाते, सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र
- सी आई इसाक, साहित्य एवं शिक्षा, केरल
- रतन सिंह जग्गी, साहित्य एवं शिक्षा, पंजाब
- बीकाराम बहादुर जमातिया, सामाजिक कार्य, त्रिपुरा
- रामकुइवांगबे जेने, सामाजिक कार्य, असम
- राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र
- रतन चंद्र कार, चिकित्सा, अंडमान एवं निकाेबार द्वीप समूह
- महिपत कवि, कला, गुजरात
- एम एम कीरावानी, कला, आंध्रप्रदेश,
- अरीज़ खम्मबाटा (मरणोपरांत), व्यापार एवं उद्योग, गुजरात
- परशुराम कोमाजी खुने, कला, महाराष्ट्र
- गणेश नागप्पा कृष्णराजनगर, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, आंध्रप्रदेश
- मागुनी चरण कुवंर, कला, ओडिशा
- आनंद कुमार, साहित्य एवं शिक्षा, बिहार
- अरविंद कुमार, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, उत्तर प्रदेश
- डोमर सिंह कुंवर, कला, छत्तीसगढ़
- रिसिंगबोर कुर्कालांग, कला, मेघालय
- हीराबाई लोबी, सामाजिक कार्य, गुजरात
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…