“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,जूते वाली गली, अमीनाबाद” इकाई का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव…

सुधीर केसरवानी -अध्यक्ष, अमित दीक्षित- वरिष्ठ महामंत्री, अब्दुल मन्नान एवं मो. नूर महामंत्री, मयंक टंडन -कोषाध्यक्ष चुने गए…
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय गुप्ता…
“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,जूते वाली गली, अमीनाबाद” इकाई वर्ष 2023-25 की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु बाजार के व्यापारियों की एक बैठक नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु शनिवार देर शाम स्थानीय कपड़ा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई
बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रांतीय अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक में बाजार के व्यापारियों ने वर्ष 2023-25 की कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों को चुनाव किया
नई कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारियों में सुधीर केसरवानी को अध्यक्ष , मोहम्मद आमिर को चेयरमैन, अमित दीक्षित को वरिष्ठ महामंत्री, अब्दुल मन्नान एवं मो नूर को महामंत्री,मयंक टंडन को कोषाध्यक्ष ,रोशन लाल, मोहम्मद गयास, मोहम्मद इरफान को उपाध्यक्ष, विनोद नारवानी को संगठन महामंत्री, नितिन अग्रवाल, सुभाष महाजन, अमित लालवानी, मोहम्मदआरिफ, मोहम्मद उमर को मंत्री,
सजल भौमिक को प्रचार मंत्री चुना गया
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नई कार्यकारिणी में चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा इस अवसर पर बोलते हुए कहा मजबूत संगठन से ही व्यापारियों के मान सम्मान और स्वाभिमान रक्षा हो सकती है उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यापार की शैली लगातार बदल रही है परंपरागत व्यापारियों को भी अपने व्यापार को बचाए रखने एवं बढ़ाने हेतु लगातार अपने व्यवसाय को आधुनिक पद्धति के अनुसार बदलते रहना होगा उन्होंने हर समस्या के समाधान के लिए सदैव सहयोग करने का वादा किया और कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी पदाधिकारियों से भी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहने का आवाहन किया
चुनी गई नई कार्यकारिणी के वरिष्ठ महामंत्री अमित दीक्षित ने बताया शीघ्र ही नई कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा
संजय गुप्ता
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…