प्रियंका हिमाचल में परिवर्तन रैली कर करेंगी काँग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत…

प्रियंका हिमाचल में परिवर्तन रैली कर करेंगी काँग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत…

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के सोलन में परिवर्तन रैली को संबोधित कर शुक्रवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती वाड्रा दोपहर 12 बजे हिमाचल प्रदेश में मां शूलिनी मंदिर जाएंगी और मां के दर्शन के बाद 12.30 बजे सोलन में पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के किसी बड़े नेता की यह हिमाचल प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर पहली रैली होगी। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में चुनाव रैली की शुरुआत कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की है।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…