सलाम लखनऊ द्वारा तिरंगा सेवा सम्मान से सम्मानित हुई शहर की हस्तियां…

सलाम लखनऊ द्वारा तिरंगा सेवा सम्मान से सम्मानित हुई शहर की हस्तियां…

संस्था के संस्थापक आमिर मुखतार ने लखनऊ शहर की 22 हस्तियों को मंच पर किया सम्मानित…

पत्रकारों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले “के’विक्रम राव” द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया…

हिन्द वतन संवाददाता लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान सफल होने के उपलक्ष में राजधानी की चर्चित संस्था सलाम लखनऊ दी मिरर ऑफ ऑफ कल्चर सोसायटी ने लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में तिरंगा सेवा सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमे लखनऊ शहर की हस्तियां शामिल हुई,जिसमे पत्रकारों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले “के विक्रम राव” की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ सुलतान शाकिर हाशमी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, सलाम लखनऊ संस्था के अध्यक्ष आमिर मुखतार ने ही कार्यक्रम का संचालन किया।

दरअसल 15 अगस्त 2022 से एक हफ्ता पहले ही लोगों ने आजादी की तैयारियों में जुटकर जगह जगह कार्यक्रम कराने में जोश और खरोश के साथ अपनी भूमिका निभाई थी, और हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक भी किया था, उन्ही के साथ साथ आजादी के पर्व के बाद तिरंगे को बाकाएदा संभाल कर वापस रखवाने में जागरूकता भी दिखाई दी,उन्ही में से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और शहर की जनता को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने और जागरूक करने वाले समाजसेवियों चिकित्सकों पत्रकारों कलाकारों में सलाम लखनऊ संस्था के संस्थापक आमिर मुखतार ने लखनऊ शहर की 22 हस्तियों को मंच पर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सम्मानित हुए डॉ सैयद रफत रिज़वी, डॉ आदर्श त्रिपाठी, डॉ रुचि खरे वर्मा, डॉ मोहम्मद कामरान, डॉ सलीम अहमद, इमरान कुरेशी, जुबैर अंसारी, अजय वर्मा, विश्वदेव राव, इकोनामी प्रोफेसर अज़रा बानो, केमेस्ट्री प्रोफेसर कुदसिया बानो، लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद ईनाम ख़ान, पत्रकार सफीर सिद्दीकी, पत्रकार शादाब अहमद,पत्रकार आफाक अहमद मंसूरी, समाजसेवी दीपक मौर्य उपस्थित रहें।
इसके अलावा उर्दू एकेडमी के चेयरमैन चौधरी कैफूल वरा, डॉक्टर उमंग खन्ना, पार्षद एवं समाजसेवी सादिया रफीक जो कि किसी कारण कार्यक्रम में उपस्थित नही हो सके, उन लोगों को सलाम लखनऊ संस्था द्वारा अगले दिन उनके स्थान पर सम्मानित किया जाएगा, बरहाल कार्यक्रम में सभी विभूतियों को तिरंगा सेवा सम्मान 2022 से केविक्रम राव और मनोज मिश्रा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, इस खूबसूरत मौके पर पत्रकारों, समाजसेवियों, शिक्षकों के साथ साथ शहर की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…