बड़ा हादसा:- पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली,

बड़ा हादसा:- पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली,

आठ तैरकर आए बाहर, कई लापता

हरदोई, 27 अगस्त। किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार किसान मंडी से खीरा बेचकर वापस लौट रहे थे। पाली क्षेत्र के निजामपुर पुलिया के पास खीरा मंडी लगती है। नदी पार स्थित बेगराजपुर गांव के किसान मंडी में खीरा बेचने गए थे, खीरा बेचकर वापस लौटते समय गर्रा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 30 लोग सवार थे। नदी से करीब आठ लोग तैरकर बाहर निकल आए। गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर आसपास के गांव की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नहीं मिली। ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसपर सवार लोगों की तलाश की जा रही है।उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हरदोई में हुए एक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम को मौके पर पहुंच कर लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं।