हॉकी इंडिया चुनाव कराने के लिए रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त

हॉकी इंडिया चुनाव कराने के लिए रिटर्निग ऑफिसर नियुक्

 

नई दिल्ली, 22 अगस्त । बिहार सरकार के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी अजय नायक को हॉकी इंडिया चुनाव के लिए रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, इसकी घोषणा सोमवार को की गई। वहीं, एके मजूमदार को सहायक रिटनिर्ंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति 17 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और प्रशासकों की समिति (सीओए), हॉकी इंडिया के बीच हुई बैठक के कुछ दिनों बाद हुई है। बैठक में एफआईएच के कार्यकारी अध्यक्ष सेफ अहमद, सीईओ थियरी वेइल और हॉकी इंडिया के सीओए के सदस्य शामिल थे, जिनमें जस्टिस अनिल आर दवे, एसवाई कुरैशी और ओलंपियन जफर इकबाल भी मौजूद रहे। इस बैठक में हॉकी इंडिया के लिए चुनाव प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2022 तक समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

हॉकी इंडिया के एक बयान में कहा, इसके तहत आगामी चुनावों के संचालन के लिए सीओए द्वारा रिटर्निग ऑफिसर और सहायक रिटर्निग ऑफिसर की नियुक्ति के साथ प्रक्रिया शुरू की गई है। वे तत्काल प्रभाव से अपना पद ग्रहण करेंगे।

राष्ट्रीय खेल महासंघ के कामकाज की देखभाल के लिए सीओए की स्थापना के बाद जनवरी में ओडिशा में 2023 एफआईएच विश्व कप की मेजबानी पर अनिश्चितता के बादल छाये हुए है, लेकिन हॉकी इंडिया के लिए संविधान के मसौदे पर एफआईएच की सकारात्मक प्रतिक्रिया और एक चुनाव की समयसीमा ने अनिश्चितता को दूर किया। हॉकी इंडिया, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तरह, देश में खेल के शासन में कथित तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के लिए एफआईएच से निलंबन के खतरे का सामना कर रहा था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…