राष्ट्रमंडल खेल हॉकी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से बाहर हुए विवेक सागर प्रसाद

राष्ट्रमंडल खेल हॉकी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से बाहर हुए विवेक सागर प्रसाद

 

नई दिल्ली, 08 अगस्त । भारतीय पुरुष हॉकी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल से बाहर हो गए हैं। उनके घुटने में मामूली चोट लगी है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। हॉकी इंडिया ने उक्त जानकारी दी।

हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा, विवेक सागर प्रसाद आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनके घुटने में मामूली चोट लगी है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। विवेक सागर प्रसाद भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारत के कांस्य पदक विजेता अभियान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…