विवाहिता का मायके में कटा सिर तो ससुराल में मिला धड़…

विवाहिता का मायके में कटा सिर तो ससुराल में मिला धड़…

पति पर हत्या का आरोप…

पटना। बिहार के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता का कटा सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई वहीं इस घटना के बाद पति पर आरोप है कि विवाहिता के पित ने ही महिला और अपनी बेटी ही हत्या कर दी है। महिला का धड और बेटी का शव श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया सरहद गांव से बरामद किया गया है। जहां विवाहिता का ससुराल हैं। वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और जांच में लगी हुई है। जानकारी अनुसार महिला की शादी कई साल पहले श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में हुई थी। महिला के तीन बच्चे भी थे। वहीं महिला का विवाद पति के साथ अक्सर होता रहता था। आरोप है कि पति महिला के साथ मारपीट भी करता था जिससे तंग आकर महिला कुछ दिन पहले मायके आ गई थी जहां से वह अपने ससुराल वापस नहीं जाना नहीं चाहती थी। इसी बीच कुद दिन पहले विवाहिता का पति वापस लेने आया और उसको ले जाने के लिए कहने लगा जबकि महिला उसके साथ नहीं जाना चाहती थी और उसने मना कर दिया। इसके बाद उसका पति अपने साथ करीब 8-10 लोगों को लेकर आया और साथ ही ले जाने के लिए गांव में पंचायत भी हुई जिसमें फैसला हुआ कि दोनों पति-पत्नी अब राजी खुशी से रहेंगे। जिसके बाद महिला को पति ले गया। इसके बाद शनिवार की सुबह जब गांव के लोग खेत की ओर टहलने के लिए निकले तो उन्होनें एक महिला का कटा सिर देखा जिसकी सूचना गांव के लोगों ने अन्य सभी लोगों को दी। जिसके बाद सिर की पहचाल कर दी गई। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…