सात साल की मासूम से दुष्कर्म…

सात साल की मासूम से दुष्कर्म…

नई दिल्ली प्रेम नगर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता स्थानीय स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। वह माता-पिता और छोटे भाई के साथ किराड़ी में किराए के कमरे में रहती है। इसी मकान में आरोपी अपने भाई और भाभी के साथ रहता है। पीड़िता के पिता एक मसाला कंपनी में काम करते हैं। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, मंगलवार रात को पीड़िता छत पर बने कॉमन शौचालय में गई थी। इस शौचालय का इस्तेमाल बाकी किरायेदार भी करते हैं। शौचालय में पहले से मौजूद आरोपी शेषनाग से पीड़िता से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

वारदात के बाद बच्ची कमरे में आई तो मां को दुष्कर्म की जानकारी दी। देर रात पीड़िता के पिता घर लौटे तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…