राष्ट्रमंडल खेल 2022 : पीवी सिंधु महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : पीवी सिंधु महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में

 

बर्मिंघम, 04 अगस्‍त । भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने गुरूवार को खेले गए अंतिम 32 मुकाबले में मालदीव की फतिमाह नबहा को सीधे सेटों में 21-4, 21-11 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। बैडमिंटन के अलावा 200 मीटर महिला दौड़ में भी भारत के हाथ सफलता लगी। स्टार भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास ने पहले दौर की हीट टू में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दास ने सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट बुक करने के लिए 23.42 सेकंड का समय निकाला।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…