विस्तार’ ने मुंबई-जेद्दा मार्ग पर उड़ान संचालन प्रारंभ किया…

विस्तार’ ने मुंबई-जेद्दा मार्ग पर उड़ान संचालन प्रारंभ किया…

नई दिल्ली, 03 अगस्त। विमानन कंपनी ‘विस्तार’ ने बुधवार को बताया कि मुंबई-जेद्दा मार्ग पर उसने सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करनी शुरू कर दी हैं।

विमानन कंपनी ने एक बयान में बताया कि महाराष्ट्र की राजधानी और सऊदी अरब के शहर के बीच पहले विमान ने मंगलवार शाम छह बजकर पांच मिनट पर उड़ान भरी। इस मार्ग पर ‘ए32 नियो’ विमान ही संचालित किए जाएंगे।

विस्तार’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कन्नन ने कहा, ‘‘सऊदी अरब में भविष्य में कई परियोजनाएं शुरू होने, भारत के साथ मजबूत व्यापारिक संबंधों और बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी को देखते हुए दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ रही है।’’

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…