मॉल में नशे में धुत दो महिलाओं सहित सात लोगों ने 

मॉल में नशे में धुत दो महिलाओं सहित सात लोगों ने

गार्ड को पीटा, जमकर मचाया उतपात

नोएडा। जीआईपी मॉल में नशे में धुत दो महिलाओं और पांच पुरुषों ने बुधवार रात को जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट भी की। उससे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सेक्टर 39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक व्यक्ति ने बताया कि वह जीआईपी मॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह रात को मॉल में ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच दो महिला सहित सात लोग आए। आरोप है कि सभी ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पीड़ित को छुड़ाया। पीड़ित को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने बीच बचाव में आए रेस्टोरेंट कर्मियों से भी हाथापाई की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर रात को ही केस कर लिया। इसके तहत पुलिस ने आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर गोविंद, प्रोफेसर अरविंद सिंह, मीडिया कर्मी विवेक, सचिन और अंशु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय सभी ने शराब पी रखी थी। थाना प्रभारी का कहना है कि वारदात में शामिल दो महिलाएं अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।