महिला को मारी गई गोली, दबंगों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम…

महिला को मारी गई गोली, दबंगों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम…

फिरोजाबाद/उत्तर प्रदेश:- फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में एक घर में घुस कर दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ का है। जहां पर एक महिला अपने घर पर थी। आरोप है कि तभी चार लोग उसके घर पर आए और उन्होंने उस महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उन चार आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद उसे गोली मार दी। इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्रा का कहना है कि महिला द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला को आगरा रेफर किया गया है, उसका उपचार चल रहा है।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…