स्पैनिश सीख रहे हैं करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर

स्पैनिश सीख रहे हैं करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर

 

मुंबई, 26 जुलाई । फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीतने वाले तैमूर स्पैनिश सीख रहे हैं। इसकी जानकारी तैमूर की माँ करीना कपूर खान ने दी। करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा -‘मैं आज एक प्राउड मॉम महसूस कर रही हूं। मेरा बेटा तैमूर अली खान स्पैनिश सीख रहा है और उसे इसमें बहुत मजा आ रहा है।’ इसके साथ ही करीना ने एक सर्टिफिकेट भी दिखाया जिस पर तैमूर का नाम भी लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। करीना कपूर खान अक्सर ही अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह की तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में अभिनय करती नजर आयेंगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…