छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध बने तो वाइफ को 2 साल तक कैदी बनाया…

छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध बने तो वाइफ को 2 साल तक कैदी बनाया…

मां बोली- मेरी बेटी को इंसाफ दे पुलिस…

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने में एक महिला ने अपने दामाद और अपनी बेटी की देवरानी के खिलाफ शिकायत दी है। महिला का कहना है कि जब से उनकी बेटी के ससुराल में उसकी देवदानी आई है। तब से उसका दामाद उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में दादरी पुलिस का कहना है कि यह मामला बुलंदशहर का है। इसलिए मुकदमा भी वहीं पर दर्ज होगा।

दादरी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी इकलौती बेटी की शादी 2003 में बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी एक युवक से हुई थी। जहां पर उसने अपनी बेटी की शादी की थी। उस घर में दो बेटे और एक बेटी है। महिला ने अपनी बेटी की शादी बड़े बेटे से की थी।

महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि शादी के 12 साल तक तो सब ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन 12 साल बाद उसकी बेटी के देवर की शादी हो गई। शादी के बाद उसके दामाद का अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ अफेयर चल गया। महिला का आरोप है कि उसके दामाद और उसकी बेटी की देवरानी के बीच अवैध संबंध है। जिसके चलते उसके दामाद ने उसकी बेटी को 2 साल तक बंधक बनाकर रखा है। हालांकि बीते दिनों महिला अपनी बेटी को वापस अपने मायके लेकर आ गई है। इस मामले में पीड़ित महिला ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलवाने के लिए दादरी पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

इस मामले में दादरी थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले को संज्ञान में लिया गया है, लेकिन महिला की बेटी की शादी बुलंदशहर के औरंगाबाद में हुई है। इसलिए उसका मुकदमा वहीं दर्ज किया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…