देश में मंकीपॉक्‍स की एंट्री पर अलर्ट, किसी में लक्षण दिखे तो LNJP में चलेगा इलाज…

देश में मंकीपॉक्‍स की एंट्री पर अलर्ट, किसी में लक्षण दिखे तो LNJP में चलेगा इलाज…

नई दिल्ली, 16 जुलाई। देश में मंकीपॉक्स के मामले की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में भी सतर्कता को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर दिल्ली के सरकारी अस्पताल ने भी तैयारी शुरू कर दी है। संक्रमित मरीजों को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में उपचार मिलेगा।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर अस्पताल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। फिलहाल दस बेड की व्यवस्था करेंगे। सोमवार से डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। रोस्टर तैयार कर लिया गया है।

नमूने जांच के लिए पुणे भेजे जाएंगे : मंकीपॉक्स एक डीएनए संक्रमण है। पीसीआर टेस्ट के माध्यम से वायरस को लेकर जांच की जाती है। जिसके लिए ब्लड और त्वचा का नमूना लिया जाता है। जांच के लिए नमूनों को पुणे स्थित प्रयोगशाला में भेजते हैं। लोगों को बीमारी को लेकर जागरूक होना चाहिए। अगर किसी ने भी विदेश यात्रा की और उस व्यक्ति को त्वचा में दिक्कत और बुखार या उसके लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। खुद को व्यक्ति आइसोलेट कर लें। एन-95 मास्क का जरूर उपयोग करें। दो-तीन मीटर की दूरी बनाकर रखें।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…