दस्तक अभियान के तहत आज से घर-घर जाकर क्षय रोगियों की होगी पहचान…

दस्तक अभियान के तहत आज से घर-घर जाकर क्षय रोगियों की होगी पहचान…                                                DTO DR. R.V.SINGH

लखनऊ, 15 जुलाई 2022 विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार से जनपद में दस्तक अभियान शुरू होने जा रहा है जो कि 31 जुलाई तक चलेगा | दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर क्षय रोगियों की भीपहचानकरेंगी | यह जानकारी कार्यकारी जिला क्षय रोग अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आर.वी. सिंह ने दी | उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसे व्यक्तियों की पहचान करेंगे और उनकी सूची बनाएंगे जिन्हें बुखार, खांसी या साँस लेने में दिक्कत है | इसके साथ ही वह कुपोषित बच्चों की भी सूची बनायेंगी |
डॉ. सिंहने बताया कि चिन्हित किए गए क्षय रोगियों के बलगम की जांच कराई जाएगी और क्षय रोग की पुष्टि होने पर उनका इलाज शुरू किया जाएगा
| यदि किसी व्यक्ति के परिवार में कोई क्षय रोगी है या पहले रहा हैऔर उसे खांसी या बुखार आ रहा हो तो वह निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर क्षय रोग की जांच और इलाज कराएं | सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर क्षय रोग की जांच और इलाज निःशुल्क उपलब्ध है |
क्षय रोग के लक्षण
– दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आना |
– भूख न लगना |
– वजन कम होना |
– सीने में दर्द रहना व खांसी में खून का आना
– बुखार रहना, रात में पसीना आना ।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…