अमेजन वनक्षेत्र में पेड़ों की कटाई के टूटे सारे रिकॉर्ड, छह माह में चार हजार वर्ग किलोमीटर भूमि पर वन संपदा नष्ट…

अमेजन वनक्षेत्र में पेड़ों की कटाई के टूटे सारे रिकॉर्ड, छह माह में चार हजार वर्ग किलोमीटर भूमि पर वन संपदा नष्ट…

रियो डी जेनेरियो,। ब्राजील के अमेजन वनक्षेत्र में 2022 के पूर्वार्ध के दौरान पेड़ों की कटाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के कार्यकाल में वनों को काटने का काम तेजी से चल रहा है। जनवरी और जून के बीच लिए गए उपग्रह चित्रों में चार हजार वर्ग किलोमीटर भूमि पर वन संपदा नष्ट किए जाने का प्रमाण दिख रहा है। यह वर्तमान प्रक्रिया के तहत गत सात वर्षों तक रिकॉर्ड रखने के दौरान किसी भी छह महीने की अवधि में नष्ट किए गए जंगलों का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल है। पिछले छह महीने में नष्ट किया गया वनक्षेत्र न्यूयॉर्क के क्षेत्रफल से चार गुना बड़ा है। खास बात यह है कि पेड़ों को काटने का यह काम बारिश के मौसम में किया जा रहा है। ब्राजील में अक्टूबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव होगा जिसके दौरान अमेजन में कानून प्रवर्तन पर ध्यान कम होगा। बोल्सोनारो चार साल के दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगे। ब्राजील के गैर सरकारी संगठन ‘अमेजन पर्यावरणीय अनुसंधान संस्थान’ या आईपीएएम के अनुसार, 2022 के पूर्वार्ध में जितना वनक्षेत्र नष्ट किया गया है, वह 2018 में इसी अवधि में नष्ट किए गए क्षेत्र से 80 फीसदी ज्यादा है।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…