सानिया मिर्जा ने इज़हान के संग शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा-‘वर्किंग मदर के लिए बेटे से दूर रहना बड़ा चैलेंज…

सानिया मिर्जा ने इज़हान के संग शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा-‘वर्किंग मदर के लिए बेटे से दूर रहना बड़ा चैलेंज…

नई दिल्ली, 09 जुलाई। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अकसर सोशल मीडिया पर अपनी और फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की बीवी सानिया ने अपने बेटे इज़हान मिर्जा मलिक के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें वो इज़हान को गले लगाकर प्यार करते दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के नीचे कैप्शन में उन्होंने लिखा- “एक कामकाजी मां के रूप में सबसे चुनौतीपूर्ण चीजों में से एक है उससे (बेटे) दूर रहना। जब आप इसके (बेटे) लिए घर वापस आते हैं, तो फिर आपका जीवन कैसे परफेक्ट नहीं हो सकता है? इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं आभारी कैसे न होऊं।

सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ अकसर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जून में फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके बाद वे अपने बेटे इज़हान मलिक के साथ पेरिस के एफिल टावर पहुंची थीं। जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। सानिया और शोएब रोमांटिक कपल के तौर पर जाने जाते हैं। कपल ने अप्रैल 2010 में शादी की थी। सानिया और शोएब की क्यूट फैमिली सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

बता दें कि सानिया ने 6 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं। वे डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में शिखर पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी रही हैं। डब्ल्यूटीए महिला एकल रैंकिंग में टॉप 30 खिलाड़ियों में जगह बनाने वाली वे पहली भारतीय खिलाड़ी भी हैं। हालांकि सानिया के साथ विवाद भी जुड़े रहे हैं। 8 सितंबर 2005 को सानिया मिर्जा के खिलाफ टेनिस मैचों के दौरान शॉर्ट स्कर्ट पहनने को लेकर फतवा जारी किया गया था। 2007 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सानिया के खिलाफ मस्जिद परिसर में घुसने और शूटिंग करने की शिकायत दर्ज कराई थी। 2008 में सानिया पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगा था। उन्हें भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बगल में एक टेबल पर पैरों रखें देखा गया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…