पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण…

पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण…

इस्लामाबाद, 17 जून। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे के दूतावासों के वाहनों के स्थानांतरण और पंजीकरण पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी जियो न्यूज ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के राजस्व विभाग ने पाकिस्तान दूतावास के खिलाफ वाहनों को बेचने के मामले में जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है,’’दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तानी राजनयिकों पर यहां आयातित वाहनों को बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तान के राजदूत मजहर जावेद और पूर्व उप राजदूत अदनान जावेद पर भी आरोप लगाए गए हैं।” हालांकि पाकिस्तानी राजदूत और राजनयिक ने इन आरोपों को खारिज किया है। पाकिस्तान सरकार ने इस आरोप के जवाब में दक्षिण अफ्रीका दूतावास के वाहनों के स्थानांतरण और पंजीकरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…