उज़्बेकिस्तान ओपन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सुधीर सक्सेना…

उज़्बेकिस्तान ओपन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सुधीर सक्सेना…

वाराणसी, 17 जून। अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सर वाराणसी के सुधीर सक्सेना उज़्बेकिस्तान ओपन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन उज़्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में 28 जून से 04 जुलाई 2022 तक होगा। प्रयोगिता में भारत से 30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो अपने-अपने भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सुधीर की इस सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, सुधीर ने विश्वास जताया कि वो इस बार भारत के लिए स्वर्ण पदक लाएंगे। एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्मे तथा अभी तक आर्थिक तंगी और प्रायोजकों के अभाव के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से सुधीर ने अब तक विश्व भर की प्रतियोगितओं में भारत के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीता है।

अंतराष्ट्रीय खेल किक बॉक्सिंग जिसमें भारत की पहुंच आज तक दुर्लभ देखी गई है, ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व चैम्पियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के सदस्य सुधीर सक्सेना भारत के लिए विश्व स्तर पर एक गौरवपूर्ण भूमिका के किरदार हैं। 12 राष्ट्रीय पदकों और चालीस से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता रहे सुधीर आज भी खेल के प्रति लगनशील और देश के लिए समर्पित उदाहरण के रूप में संघर्षरत हैं।

विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके सुधीर ने हाल ही ने इटली में हुए वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन क्वार्टरफाइनल में उनको हार का सामना करना पड़ा था। सुधीर को इस बार पूरा भरोसा है की वो देश के लिए सोना ज़रूर जीत कर देशवाशियो का और अपने घर वालो का सीना चौड़ा करेंगे और इस बार पूरे देश को सुधीर से बहुत उम्मीद है। सुधीर आज कल मैच के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…