यूईएफए नेशंस लीग : ऑस्ट्रिया ने क्रोएशिया को 3-0 से हराया…

यूईएफए नेशंस लीग : ऑस्ट्रिया ने क्रोएशिया को 3-0 से हराया…

ओसिजेक, 04 जून। नए कोच राल्फ रंगनिक के नेतृत्व में बेहतरीन शुरूआत करते हुए ऑस्ट्रिया ने शुक्रवार को यूईएफए नेशंस लीग के ग्रुप ए मुकाबले में क्रोएशिया को 3-0 से हराया। ऑस्ट्रिया के लिए, मार्को अर्नाटोविक, माइकल ग्रेगोरिट्स और मार्सेल सबित्जर ने एक-एक गोल किया और टीम को क्रोएशिया पर एक आरामदायक जीत दिलाई।

यहां ग्रैडस्की वीआरटी स्टेडियम में मैच बहुत धीमी गति से शुरू हुआ, जिसमें दोनों टीमें स्कोर करने के लिए संघर्ष कर रही थीं। अंतत: 41वें मिनट में अर्नाटोविक ने गोल कर ऑस्ट्रिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हाफ-टाइम के बाद मैच के 54वें मिनट में ग्रेगोरिट्स ने ऑस्ट्रिया के लिए दूसरा गोल किया। मैच के 57वें मिनट में सबित्जर ने एक और गोल किया और अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रिया की टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रिया की टीम अब मंगलवार को डेनमार्क से भिड़ेगी, जबकि क्रोएशिया उसी दिन फ्रांस से भिड़ेगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…