रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन ने यूरोप को जाने वाली रूसी गैस रोकी…

जेपोरीजिया, 11 मई। यूक्रेन ने बुधवार को रूस के प्राकृतिक गैस के प्रवाह को एक केंद्र पर बाधित कर दिया। इस पाइपलाइन से रूस यूरोपीय देशों को गैस की आपूर्ति करता है। हालांकि, यूरोपीय देशों में इससे गैस की कमी की खबर नहीं है।

रूस के स्वामित्व वाली गजप्रोम तेल कंपनी ने गैस की आपूर्ति में कुछ गिरावट का संकेत दिया है। कंपनी ने कहा, यूक्रेन के माध्यम से यूरोप को 72 मिलियन क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति की जाती है। यूक्रेन के इस कदम से इसमें 25 फीसदी की गिरावट आ सकती है। वहीं, विश्लेषकों ने कहा कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। रूसी गैस अन्य पाइपलाइनों के माध्यम से भी यूरोप पहुंचती है। वहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूस इस मसले पर तत्काल कोई कार्रवाई कर सकता है या नहीं। क्योंकि रूस के पास गैस परिवहन के अन्य तरीके मौजूद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूक्रेन का यह कदम प्रतीकात्मक है।

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन ने यूरोप को जाने वाली रूसी गैस रोकी

जेपोरीजिया, 11 मई (वेब वार्ता)। यूक्रेन ने बुधवार को रूस के प्राकृतिक गैस के प्रवाह को एक केंद्र पर बाधित कर दिया। इस पाइपलाइन से रूस यूरोपीय देशों को गैस की आपूर्ति करता है। हालांकि, यूरोपीय देशों में इससे गैस की कमी की खबर नहीं है।

रूस के स्वामित्व वाली गजप्रोम तेल कंपनी ने गैस की आपूर्ति में कुछ गिरावट का संकेत दिया है। कंपनी ने कहा, यूक्रेन के माध्यम से यूरोप को 72 मिलियन क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति की जाती है। यूक्रेन के इस कदम से इसमें 25 फीसदी की गिरावट आ सकती है। वहीं, विश्लेषकों ने कहा कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। रूसी गैस अन्य पाइपलाइनों के माध्यम से भी यूरोप पहुंचती है। वहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूस इस मसले पर तत्काल कोई कार्रवाई कर सकता है या नहीं। क्योंकि रूस के पास गैस परिवहन के अन्य तरीके मौजूद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूक्रेन का यह कदम प्रतीकात्मक है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…