अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला कार्यालय का शुभारंभ…

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला कार्यालय का शुभारंभ…

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा की अगुवाई में नवीन कार्यालय का उद्घाटन योगेंद्र बिहार खाड़ेपुर नौबस्ता कानपुर में किया गया कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर कुशवाहा उदय नारायण कुशवाहा तथा पूर्व कुलपति डॉ भारत सिंह के द्वारा कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम का संचालन आर एस एजुकेशन सेंटर के प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण कुशवाहा एवं संयोजन सौरभ कुशवाहा के द्वारा किया गया अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि भारतवर्ष के महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की पावन जयंती के मौके पर कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। तथा कार्यालय शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य समाज के निचले तबके के आम जनमानस की समस्याओं को सुन निवारण करने के लिए किया गया है इस दौरान मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी सागर सिंह कुशवाहा राघवेंद्र कुशवाहा अरुण कुशवाहा विनोद कुशवाहा सौरभ कुशवाहा देवेंद्र कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा सर्वेश कुशवाहा हरिओम कुशवाहा सहित काफी तादाद में कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…