गाली का विरोध करने पर महिला को मारी गोली,स्थिति गंभीर…

गाली का विरोध करने पर महिला को मारी गोली,स्थिति गंभीर…

नवादा। जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंद है।जिले के बेलवा गांव में सोमवार को मामूली विवाद में महिला को अपराधियों ने गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इसके बाद महिला को चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला के पति रंजीत यादव ने बताया कि उनकी पत्नी रूबी देवी को गांव के ही कौशल यादव ने गोली मार दी। रूबी देवी शौच करने जा रही थी, उस दौरान कौशल यादव गंदी-गंदी गाली दे रहा था। इसका विरोध करने पर कौशल यादव ने बंदूक निकालकर सीधा मेरी पत्नी पर गोली चला दी।भागने के क्रम में मेरी पत्नी के कमर में गोली लग गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रंजीत यादव ने कहा कि कौशल यादव लगातार महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं। मना करने के बाद लोगों के साथ मारपीट भी करता है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है। बेहतर इलाज के लिए महिला को नवादा रेफर किया गया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…