हांगकांग अदालत की कार्यवाही में व्यवधान डालने के संदेह में छह लोगों पर राजद्रोह का आरोप…

हांगकांग अदालत की कार्यवाही में व्यवधान डालने के संदेह में छह लोगों पर राजद्रोह का आरोप…

हांगकांग, 07 अप्रैल। हांगकांग की राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने दिसंबर और जनवरी में अदालती सुनवाई में व्यवधान डालने के संदेह में छह लोगों को गिरफ्तार करने के लिए औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून का इस्तेमाल किया।

संदिग्धों को बुधवार को अपराध अध्यादेश के तहत ‘‘राजद्रोह के इरादे से कोई कृत्य करने’’ करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

एक सरकारी बयान के अनुसार, ‘‘इन कृत्यों से न्याय-व्यवस्था की गरिमा और अदालत का संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।’’

पुलिस ने हालांकि संदिग्धों की कथित कार्रवाइयों के बारे में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने चार पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 32 से 67 वर्ष के बीच है। उन्होंने उनके नाम भी उजागर नहीं किए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक लोकतंत्र समर्थक ‘कंफेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन’ के पूर्व उपाध्यक्ष तांग किन-वाह हैं, जिसे राजनीतिक चिंताओं के कारण अक्टूबर में भंग कर दिया गया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…